येलो सी श्(पीत सागर) प्रशांत महासागर का एकभाग है। यह सागर चीन के महाद्वीपीय निधाय पर मुख्य भूमि एवं कोरिया प्रायद्वीप के मध्य स्थित है। उत्तर में इसकी तीन खाड़ियाँ एवं चिहली की खाड़ी, ल्याव तुंग की खाड़ी एवं कोरिया की खाड़ी इसके ही खंड हैं। दक्षिण में यह सागर यांगत्सीजियांग के मुहाने तक विस्तृत है। इसमें मिलनेवाली नदियों में ह्ांग हो, हूतो, ल्याव, यालू आदि मुख्य हैं।श् इस सागर का नामकरण इसके जल के रंग के कारण हुआ है।चीन के उत्तरी मैदान की पीतवर्ण मिट्टी का मुख्यत: हांगहो द्वारा इस सागर में लाया जाना इसके रंग का कारण माना जाता है। सागर की गहराई लगभग ६०० फुट तक है। इसकी तूफान से सुरक्षित खाड़ियों कें प्राकृतिक पत्तनों की उन्नति हुई है जिनमें टिंटसिन एवं पोर्ट आर्थर उल्लेखनीय हैं। [कैलाशनाथ सिंह ]