येनिसे नदी - एशियाई रूस में सायान पर्वत से निकलकर साइबेरिया के मैदानी भाग के मध्य दक्षिण-उत्तर दिशा को बहती हुई आर्कटिक महासागर की एक सँकर खाड़ी में गिरती है। पूर्व से आकर मिलनेवाली सहायक नदियों सहित इसकी जलप्रवाह-प्रणाली द्रुमाकृतिक (deuditric) है। यह वर्ष के सात आठ महीने जमी रहती है और बसंत ऋतु में बर्फ से मुक्त होती है। परंतु इसका मुहाना उस समय भी हिमाच्छादित रहता है। फलत: जल मैदानों में फैल जाता है जिससे दलदल बन जाते हैं। येनिसे लकड़ी के यातायात में बहुत सहयोग देती है। इसकी कुल लंबाई २,८०० मील है। [रामसहाय खरे ]