(जोसेफ) इब्रानी में इसका अर्थ है प्रवर्द्धित। यह बाइबिल में ८ और उत्तरार्ध ३ व्यक्तियों का नाम है। इनमें से ये सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं-

(१) कुलपति तथा यूसुफ़ वंश के प्रवर्तक। उनके स्वप्न;श् दास के रूप में अपने भाइयों द्वारा उनका बेचा जाना;श् मिस्र में उनका पुर्नवास और बाद में राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति; अंत में भाइयों से पुनर्मिलन, यह सब उत्पत्ति नामक बाइबिल के प्रथम भाग में वर्णित है।

(2) मरियम के पति तथा कानूनी दृष्टि से ईसा के पिता। संत इती (अध्याय १,२६-२५) तथा संत ल्यूक (अ० १ और २) दोनों अपने सुसमाचार में ईसा के जन्म तथा शैशव के वर्णन के अंतर्गत यूसुफ़ का उल्लेख करते हैं।

(3) अरीमथेया का यूसुफ। ईसा का एक धनी शिष्य, जिसने अपनी कब्र में ईसा को दफ़नाया था।

सं०ग्रं०- ए नसाइक्लोपीडिक डिक्शनरी ऑव दि बाइबिल, न्यूयार्क, १९६३।श् [(फ़ादर) आस्कर वेरेक्रुइसे]