युक्रेनश् पूर्वी युरोप में सोवियत रूस का एक गणतंत्र है, जिसका क्षेत्रफल २,३१,९९० वर्ग मील है। इसके उत्तर में दलदल तथा वन पाए जाते हैं। नीस्टर, दक्षिणी बूग आदि यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। यहाँ का जलवायु महाद्वीपीय है। जाड़े की ऋतु ठंडी रहती है। जनवरी का औसत ताप किएव मेंश् - ६ सें० तथा ओडेसा में - ३ सें० होता है तथा जुलाई का १८ सें० एवं २२.६ सें० रहता है। किएव का वार्षिक वर्षा का औसत २१ इंच है। यूक्रेन में सात विश्वविद्यालय हैं। किएव यहाँ की राजधानी है। लोहा, कोयला, मैंगनीज, जिप्सम तथा पेट्रोल प्रमुख खनिज हैं। गेहूँ, चुकंदर, सूर्यमुखी का बीज, कपास, फ्लैक्स, तंबाकू, सोयाबीन तथा सब्जियाँ प्रमुख कृष्य पदार्थ हैं१ रसायनक एवं यंत्र उत्पादन का विकास यहाँ विशेष हुआ है। समेंट,कागज, चीनी, सूती वस्त्र एवं उर्वरक अन्य महत्वपूर्ण उद्योग हैं।श् [राजेंद्रप्रसाद सिंह]