यवतमाल १.श् जिला, यह भारत के महाराष्ट्र राज्य का जिला है जो बरार संभाग में स्थित है। जिले का क्षेत्रुल ५,२४५ वर्ग मील और कुल जनसंख्या १०, ९८,४७० (१९६१) है। यह जिला कपास का प्रमुख उत्पादक है, पर इसकी उच्च भूमि कम उपजाऊ है। पेनगंगा द्वारा जिले के अधिकांश जल का निष्कासन होता है। जिले में दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व में वृहत् सुरक्षित वन है, जिसमें शिकार योग्य जानवर पर्याप्त हैं। जंगली भाग में गोंड एवं कालामश् (Kalam) नामक आदिवासी निवास करते हैं। यहाँ की वार्षिक वर्षा का औसत ४१ इंच है। उच्च भूमि की जलवायु ठंडी है। पिसगाँव में वर्धा नदी के समीप कोयले के निक्षेप हैं।
२.����� नगर, स्थिति २०� २०� उ० अ० तथा ७८� १५� पू० दे०। ययह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक एवं व्यापारिक केंद्र है। नगर समुद्रतल से १,४०० फुट की ऊँचाईश् पर स्थित है। कपास ओटना और रूई को दबाकर गाँठ बनाना, नगर का प्रमुख उद्योग है। [अजितनारायण मेहरोत्रा]