यमुना नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तर काशी जिले में विशाल बंदरपूँछ पर्वत (समुद्रतल से उँचाई : २०,७३१ फुट) से आठ मील पश्चिम से होता है। यह नदी यमुनोत्तरी नामक पवित्र तीर्थस्थल से होती हुई, मध्य एवं बाह्य हिमालय पर्वत श्रेणियों में ८० मील लंबा मार्ग तय करने के उपरांत फैजाबाद नामक स्थान पर मैदानी क्षेत्र में उतरती है। टोंस, गिररि, असन (पर्वतीय भ्भाग में), चंबल, सेंगर, सिंद, बेतवा एवं केन (मैदानी भाग में) इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं। यमुना नदी आरंभ में दक्षिण-पश्चिम, तत्पश्चात् दक्षिण और अंत में दक्षिण-पूर्व प्रवाहित होकर हिंदुओंश् के पवित्र तीर्थस्थल प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा नदी से मिलती है। यह नदी पहले हिमाचल प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश और फिर पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के बीच सीमा निर्धारित करती है और गंगा यमुना दोआब की पश्चिमी सीमा बनाती है। फैजाबाद स्थान पर इस नदी से पश्चिमी एवं पूर्वी यमुना नहरें तथा दिल्ली से १० मील दक्षिणश् ओखला पर (पश्चिमी तट से) आगरा नहर निकाली गई है। नदीतट पर स्थित महत्वपूर्ण नगर दिल्ली , वृंदावन, मथुरा, आगरा, इटावा, कलपी एवं हमीरपुर हैं। नदी की कुल लंबाई लगभग ८६० मील तथा इसके जल-प्रवाह-क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग १,१८,००० वर्ग मील है। [राधिकानारायण माथुर]