मोलैंड जार्ज (१७६३-१८०४) लंदन का चित्रकार। उसके पिता और पितामह दोनों चित्रकार थे। उसकी माँ ने भी रायल अकादमी में अपने चित्र प्रदर्शित किए थे। सात वर्ष की अवस्था में ही वह रेखाचित्र बनाने लग गया था। १५ वर्ष की अवस्था में ही उसने अपने दो दृश्य चित्र अकादमी में प्रदर्शित किए। पिता के साथ सख्त नियमित जीवन व्यतीत कर वह ऊबश् गया था और एकाएक उसने स्वच्छंद जीवन की ओर पग बढ़ाया। वह जल्दी ही कर्ज से लद गया और ४१ वर्ष की अवस्था में ही एक सेठ के कठघरे में (जहाँ कर्जदार लोग बंद किए जाते थे) उसकी जान निकल गई।
मोलैंड ने अधिकतर देहातों के दृश्यचित्र बनाए हैं जैसे घोड़ागाड़ी, झोपड़े, खेत, इत्यादि । इस तरह के अनेक चित्र उसने बनाए। स्त्रियों और बच्चों के चित्र बनाने में उसका मन सबसे अधिक लगता था। एक ग्रामीण सईस का अस्तबल �द इंटीरियर ऑव अ स्टेबल� उसका बहुअशंसित चित्र है।श् [रामचंद्र शुक्ल]