मोतीहारी स्थिति : २६� ४०� उ० अ० तथा ८४� ५५� पू० दे०। यह भारत में बिहार राज्य के चंपारन जिले में एक नगर है। मुजफ्फरपुर नगर से ८० किमी. दूर पूर्वोत्तर रेलवे के किनारे स्थित चंपारन जिले के शासन का यह प्रमुख केंद्र है। यहाँ पर दरी बनाना, तेल पेरना एवं जाल बनाने के काम होते हैं। नेपाल की सीमा के पास स्थित होने के कारण व्यापार के लिये इसका काफी महत्व हैं। [सुरेशचंद्र शर्मा]