मैराचा कार्लो (१६२५-१७१३) रोमन चित्र शैली के प्रसिद्ध इतालय चित्रकार, जन्म केमरान में १६२५ ई. में हुआ। रोम मे ही कलाशिक्षा ग्रहण की। रैफ़ल के चित्रों का वह परम प्रसंशक रहा। उसके चित्रों कोश् सुधारने का कार्य इसे ही सौंपा गया था। चित्रकार काराक्का की चित्र विशेषता का रैफेल की चित्रण पद्धति से समन्वय कर उसने अपनी निजी स्वतंत्र शेली का निर्माण किया। प्रचलित बरोक चित्र शैली के चित्रकारों ने इस शैली का विरोध किया। रोम के छह प्रसिद्ध पोपों द्वारा इसे हमेशा ही सहायता मिली। यह पोपों द्वारा इसे हमेशा ही सहायता मिली। यह पोप तथा राजा चौदहवें लुई से बार बार सम्मान पाता रहा।
[भाऊ समर्थ]