मैराकाइबो १. नगर, स्थिति: १०० ४७� उ०अ० तथा ७१० ५६� प० दे०। यह वेनिज्वला का एक प्रमुख शहर एवं बंदरगाह है तथा सूल्या राज्य की राधानी है तथा मैराकाइवों झील और वेनिज्वीला की खाड़ी को मिलानेवाली धारा के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह विनिज्वीला का दूसरा सबसे बड़ा शहर है एवं देश के पेट्रोलियम उद्योग का प्रमुख निर्यात केंद्र है। समीपवर्ती क्षेत्र में खनिज तेल के विकास के साथ ही इस शहर का महत्व दिनोंदिन बढ़ रहा है। जलयान उद्योग, चमड़ा उद्योग और रबर का समान बनाना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। प्रमुख निर्यात खनिज तेल, कहवा और चमड़े का सामान हैं। नगर शिक्षा का महत्वपूर्णश् केंनद्र हैं। सूल्या विश्वविद्यालय यहं स्थित है। यहाँ की जनसंख्या ४,२१,१६६ (१९६१) है।
२. झील, यह वेनिज्वला से उत्तर पश्चिम भाग में स्थित है और एक सँकरे मार्ग द्वारा वेनिज्वीला की खाड़ी से संयुक्त है। लंबाई (उत्तर-दक्षिण) १०० मील और चौड़ाई (पूर्व-पश्चिम) ७५ मील है। किनारे पर उष्ण आर्द्र मैदान है, जिसके पीछे ऊँचे पहाड़ हैं। समीपवर्ती क्षेत्र खनिज तेल के लिये विश्व के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एक है। झील की औसत गहराई ३० फुट है। यह बड़े जहाजों के लिये भी नाव्य है। सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह मैराकइवों है। [प्रेमशंकर तिवारी]