मैनिटोबा १. प्रांत, स्थिति: ४९� से ६०� उ.म. तथा ९५� से १०२� प.दे.। यह कनाडा के तीन प्रेयरी प्रांतों में एक है। यह दक्षिणी कैनडा के बीच में वं उत्तरी अमरीका महाद्वीप के ठीक मध्य में स्थित है। सन् १८७० में यह कैनडा का एक प्रांत बचा। इसका क्षेत्रफल २,५१,००० वर्ग मील है, जिसमें से ३९,२२५ वर्ग मील झीलों के अंतर्गत है। यहाँ की तीन झीलें प्रमुख हैं: विनीपेग, मैनिटोघा और विबीपेगोसिस। इस राज्य के पश्चिम में अल्बर्टा, उत्तर में उत्तरी प्रांत, उत्तर-पूर्व में हड्सन की खाड़ी, पूर्व में ऑन्टेरियों और दक्षिण में संयुक्त राज्य का उत्तरी डैकोटा राज्य स्थित हैं। राज्य की जलवायु महाद्वीपीय है। वर्षा का वार्षिक औसत २५ इंच है, वर्षा का अधिकांश गर्मी में प्राप्त होता है। नवंबर से मार्च तक भूमि प्राय: हिमाच्छादित रहती है।
दक्षिणी मैनिटोबा में गेहँ, जो, जई और आलू पैदा किया जाता है। उत्तरी भाग में खनिज पदार्थ निकाले जातो हैं, जिनमें ताँबा, सोना, जस्ता और चाँदी प्रमुख हैं। राज्य का ४५ प्रतिशत भाग जंगलों से ढँका है, जिनसे उपयोगी लकड़ी प्राप्त होती है। लोहा एवं इस्पात बनाना और पेट्रोलियम निकालना तथा साफ करना, यहाँ के प्रमुख उद्योग है। राज्य की जनसंख्या ९,२१,६८६ (१९६१) है। विनिपेग की जनसंख्या २,६५,४२९ (१९६१) है तथा यह प्रमुख शहर एवं राजधानी है।
२. झील, यह कैनाडा के मैनिटोबा राज्य में स्थित है। झील की औसत ऊँचाई समुद्र की सतह से ८१० फुट, औसत गहराई १२ फुट और क्षेत्रफल १,८१७ वर्ग मील है। इसका पानी लिटिल स्केचवान् नदी द्वारा विनिपेग झील में बहता है। [प्रेमशंकर तिवारी]