मैनपुरी १. जिला, स्थिति: २७� १८� उo अo तथा ७९�� ४� पूo देo। यह भारत में उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर-पूर्व में फर्रूखाबाद, दक्षिण-पूर्व में इटाना, दक्षिण-पश्चिम में आगरा तथा उत्तर-पश्चिम में एटा जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल १,६८० वर्ग मील तथा अनसंख्या ११,८०,८९४ (१९६१) है। यह एक मैदानी भाग है। इसकी दक्षिणी सीमा पर यमुना नदी बहती है। अन्य नदियों में सिरसा, सेंगर, आदि, इंसान तथा काली नदियाँ हैं। ऊसर भूमि भी बड़े परिमाण में पाई जाती है। मिट्टी जलोढ़ है। यहाँ की जलवायु दोआब जैसी ही है। वर्ष का वार्षिक औसत लगभग ३१ इंच है। यहाँ पर आमों के कुंज तथा बबूलों की अधिकता है। कृषि में गेहँ, ज्वार, जौ, बाजरा, चना, तथा कपास की कृषि की जाती है। गंगा की दो प्रमुख सहायक नदियों से इसकी सिंचाई होती है। शिकोहाबाद में काँच का काम तथा कपास ओटने का काम होता है। [रमेश चंद्र दुबे]
२. नगर, स्थिति: २७� १४� उ‑अ‑ तथा ७९� ३� पू० दे०। मैनपुरी जिले के मध्य में, इसान नदी के दक्षिण में यह नगर स्थित है। यह जिले के शासन का प्रमुख केंनद्र है। यहाँ से पक्की सड़कें आगरा, अटावा, एटा तथा फतेहगढ़ की जाती हैं। इसमें आगरा मार्ग के उत्तर में स्थित मुखानगंज तथा दक्षिण में स्थित मैनपुरी कस्बे सम्मिलित हैं। यहाँ राजा का एक किला है। नगर के मध्य से ग्रैंड टंक मार्ग जाता है, जिसके दानों ओर बाजार स्थित है। यहाँ अनाज की मंडी है। कपास ओटने का कार्य भी यहाँ अधिक होता है। इसकी जनसंख्या ३३,६१० (१९६१) है। [रमेश चंद्र दुबे]