मैकांग नदी दक्षिण पूर्वी एशिया की एक सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई २८०० मील है। यह तिब्बत की पहाड़ियों से निकलती है और थाईलैंड एवं बर्मा की अंतराष्ट्रिय सीमा रेखा बनाती हुई बहती है। दक्षिणी भाग में यह नदी कंबोडिया, लाल चीन में होती हुई विशाल डेल्टा बनाकर दक्षिणी चीन सागर में विलुप्त हो जाती है। पहाड़ी भाग में कई कैनियन (canyon) तथा जलप्रपात पाए जाते हैं, जो जलयात्रा के लिए बाधक हैं। मैदानी भाग में समुद्र से ३९० मील तक इसमें जलयात्रा की जा सकती है। इस नदी का सबंध टॉनले सैप (ग्रेट लेक) झील से है, जो बाढ़ के समय में इसे बाढ़ से बचाती है। इस नदी के डेल्टाई क्षेत्र में दुनिया की उपज का अधिकांश धान पैदा किया जाता है। श् [दीवेंद्रनाथ बनर्जी]