मेन (Maine) स्थिति: ४७ २७' से ४०' उ० अ० तथा ६६ ५७' से ७१' प० दे०। यह संयुक्त राज्य, अमरीका उत्तर-पूर्वी राज्य है। इसके उत्तर में क्यूबेक (कैंनाडा), पूर्व में न्यूब्रंअविक (कैनाड) और फंडी की खाड़ी, दक्षिण में ऐटलैंटिक महासागर और पश्चिम में न्यूहँपशिर तथा क्यूबेक हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ३३,२१५ वग्र मील में जलाशय हैं। मेन राज्य की तट रेखा की सीधी लंबाई केवल २५० मील है लेकिन कटी फटी तथा खाड़ियों के भीतरी भाग में घुसी होने का कारण यह २,३७९ मील लंबी हो गई है। वनों में सफेद देवदार, बीच, बांज देवदार, स्प्रूस, हेमलॉक, बालसम, फर, ऐश, बर्च, मेपल आदि वृक्षों की प्रधानता है। इनकी लकड़ियों से कागज, काष्ठमंड, जलयान एवं साजसज्जा आदि का निर्माण किया जाता है। मेन की प्रमुख उपज आलू है। मीठी मक्का (sweet corn) मटर, सोयाबीन, जई एवं अनन्नास तथा ब्लू बेरीज नामक फल अन्य महत्वपूर्ण उपज है। यहाँ मछलियाँ भी बहुत अधिक पकड़ी जाती हैं तथा इनका निर्यात किया जाता है। खनिजों में फेल्सपार, स्लेट, ग्रेनाइट, मैंगनीज, बेरील, सीसा, तांबा, जस्ता एवं गंधक मुख्य हैं। उद्योग धंधों में सीमेंट, मुर्गी पालन, कागज, जूते एवं वस्त्र उद्योग उल्लेखनीय हैं। यहाँ पाँच वर्ष से लेकर २१ वर्ष तक की उम्र वालों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। ओरोनो में स्थित मेन विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा दी जाती है। इस राज्य की कुल जनसंख्या ९,६९,२६५ (१९६०) है। मुख्य नगर पोर्टलैंड, लेविस्टन, बैगॉर, आर्बन, साउथपोर्टलैंड, ऑगस्टा (राजधानी) एवं वाटरबिल हैं। यातायात का प्रबंध उत्तम है तथा ३० हवाई अड्डे हैं। पर्यटन उद्योग इस राज्य का महत्वपूर्ण उद्योग है। इसका मूल कारण इसकी प्राकृतिक छटा है। यहाँ २,५०० से भी अधिक झीलें तथा छोटे जलाशय हैं। १,३०० द्वीप जंगलों से भरे हैं। यहाँ पाँच नदियाँ हैं। मूज हेड झील ४० मील लंबी और दो से १० मील तक चौड़ी है। बर्फ पर फिसलने की बहुत ही अच्छी सुविधाएँ हैं। जाड़े की क्रिड़ाएँ प्रसिद्ध हैं। एकेडिया पार्क तथा बाक्सटर स्टेट पार्क मनोरंजन के स्थान हैं। [राजेंद्रप्रसाद सिंह]