मेदिनी राय यह चदेंरी राज्य का राजपुत शासक था। महमूद द्वितीय ने उसे अपने दरबार में मंत्री नियुक्त कर दिया। मेदिनी राय ने उत्तरदायित्व के पदों पर हिंदुओ को नियुक्त किया। दरबार में अपना प्रभाव घटते देख कर मालवा के दरबारियों ने उसके विरुद्ध सुल्तान के कान भरे तथा गुजरात के सुल्तान मुजफ्फर शाह की सहायता से मेदिनी राय को पदच्युत करवा दिया। मेदिनी रायश् ने चित्तौड़ के राणा सांगा की सहायता से सुल्तान महमूद पर आक्रमण कर दिया और उसे हरा दिया। राजपुतों ने महमूद को पकड़ करश् अपने सरदारों के संमुख उपस्थित किया। बाद में राणा सांगा ने वंशानुगत राजपूतोचित दयालुता के कारण महमूद को क्षमा कर दिया तथा मेदिनी राय की सहमति से उसका राज्य उसे वापस लौटा दिया।श् [मिथिलेशचंद्र पांड्या]