मूलर, विलियम जेम्स अंग्रेज चित्रकार। जन्म २२ जून, १८१२ को हुआ। इनकी प्रसिद्धि आकृति चित्रोें के कारण है। १८३३ में इन्होंनें 'लदंन के पुराने पुल की समाप्ति और प्रभात' शीर्षक रेखाचित्र बनाया। दूसरे वर्ष फ्रांस, स्विटजरलैंड, इटली भ्रमणार्थ गए। 'दासों का बाजार'श् इनका प्रसिद्ध चित्र है। इनका निधन ८ सितंबर, १८४५ को ब्रिस्टल में हुआ।