मूर हेनरी (Moore Henry) अंग्रेज चितेरा। जन्म यार्क नगर में ७ मार्च, १८३१ में हुआ। १८५३ में सर्वप्रथम इनके चित्रों का प्रदर्शन रायल अकादमी में हुआ। १८५७ में पश्चिमी इंग्लैड की यात्रा के समय समुद्रचित्रण का प्रयोग किया। पहाड़ी लड़का इनका सुप्रसिद्ध चित्र है। १८८५ में यह रायल अकादमी के सदस्य बने। मारगेट में २२ जून, १८९५ को इनका शरीरांत हुआ।