मूर अल्बर्ट जोसेफ ( Moore Albert Joseph) अंग्रेज चित्रकार। इनका जन्म ४ सितंबर, १८४१ को यार्क नगर में हुआ। १८५७-७० तक इन्होंने सज्जासंबंधी चित्रकारी की तथा १८६३ में भित्ति अलंकरण। 'अंतिम भोज' तथा ' पाँच हजार का सहभोज' का चित्रण संत अलवान राचडेल के गिरजाघर की दीवारों पर किया। 'एलिजा का उत्सर्ग' इनका सबसे बड़ा चित्र है। इनकी मृत्यु लंदन में २५ सितंबर, १८९३ में हुई। [गुरुदेव त्रिपाठी]