मुलरेडी विलियम (Mulready William) आयरिश चित्रकार। जन्म एनिस-को-क्लारे में ३० अप्रैल, १७८६ को हुआ। इसे १८०० में लंदन अकादमी में प्रवेश मिला। यह आकृतिचित्र, भावचित्र तथा बच्चों की पुस्तकों पर चित्रांकन में दक्ष था। इसके प्रसिद्ध चित्र हैं 'बढ़ई की दुकान', 'नाई की दुकान', 'सॉनेट' तथा 'प्रथम प्रणय'। २७ जुलाई, १८६२ को यह चल बसा। [गुरुदेव त्रिपाठी]