मुर्शिदाबाद १. जिला, भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल २,०५६ वर्ग मील तथा जनसंख्या २२,९०,०१० (१९६१) है। इसके उत्तर में पश्चिमी दिनाजपुर जिला, पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान, पश्चिम में बीरभूम जिला एवं बिहार राज्य तथा दक्षिण में नदिया जिला स्थित है। इसकी उत्तरी एवं पूर्वी सीमा पर पद्मा नदी तथा जिले के मध्य में भागीरथी नदी बहती है। यहाँ का औसत ताप लगभग २५० सें० तथा वार्षिक वर्षा ५३ इंच है। गेहूँ, जौ, चना, दलहन, गन्ना तथा जूट प्रमुख फसलें हैं।
२. नगर, स्थिति : २४० १२' उ० अ० तथा ८८० १७' पू० दे०। मुर्शिदाबाद जिले में भागीरथी नदी के बाएँ किनारे पर स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है। पहले इसे 'भखसूदाबाद' कहते थे। यहाँ एक प्रसिद्ध इमामबाड़ा है तथा नवाजिस मुहम्मद खाँ द्वारा बनावाई मोतीझील है। इसके अतिरिक्त अन्य कई ऐतिहासिक इमारतें यहाँ हैं। इसकी जनसंख्या १६,९९० (१९६१) है।