मुरैना भारत के मध्यप्रदेश राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल ४,४८९ वर्ग मील एवं जनसंख्या ७,८३,३४८ (१९६१) है। इसके पूर्व में शिवपुरी, ग्वालियर एवं भिंड जिले तथा उत्तर में उत्तर प्रदेश और पश्चिम में राजस्थान राज्य फैले हैं। उत्तरी एवं पश्चिमी सीमा पर चंबल नदी बहती है। इसी जिले में मुरैना नामक एक नगर भी है, जो जिले के उत्तरी भाग में स्थित है तथा जिले का प्रमुख नगर है।