मुरादाबाद १. जिला, स्थिति : २८० ५०' उ० अ० तथा ७८० ५०' पू० दे०। यह उत्तरपश्चिमी उत्तरप्रदेश का एक जिला है। इसके पश्चिम में मेरठ और गाज़ियाबाद, उत्तर में बिजनौर, दक्षिण में बदायूँ, पूर्व में बरेली एवं रामपुर जिले हैं। इसका क्षेत्रफल २,२८९ वर्ग मील है। गंगा नदी इसकी पश्चिमी सीमा बनाती है। रामगंगा तथा सोट भी यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। पश्चिमी क्षेत्र की ढाल गंगा की ओर है। उत्तरी भाग पहाड़ी है। गंगा के किनारे एक नीचे मैदान की पट्टी बन गई है। यहाँ की आबादी में काफी बड़ी संख्या में, लगभग १। ३, मुस्लिम हैं। यहाँ की मुख्य उपजें गेहूँ, धान, ज्वार, बाजरा, ईख, दलहन तथा कपास हैं। जिले की कुल जनसंख्या १९,७३,५३० (१९६१) है।
२. नगर, यह जिले के पूर्वी भाग में रामगंगा नदी की पश्चिम दिशा में स्थित है। यहाँ पर कलई किए हुए तथा अन्य प्रकार के बरतनों का उद्योग सबसे प्रमुख है। यहाँ की प्रसिद्ध इमारतों में किला तथा एक बड़ी मस्जिद है। यहाँ कपड़ा बुनाई तथा छपाई का काम भी होता है। इसकी जनसंख्या १,९१,८२८ (१९६१) है।