मुरमांस्क स्थिति : ६९१०' उ० अ० तथा ३३३०' पू० दे०। सोवियत रूस में, बेरेंट्स सागर की कोल्स्की खाड़ी पर, टुलोमा नदी के पूर्वी किनारे पर, पेचेंगा नगर से ७३ मील दक्षिण-पूर्व में स्थित, यह आर्कटिक वृत्त का बंदरगाह एवं सबसे बड़ा नगर है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इसका स्थान महत्वपूर्ण रहा है। मुरमांस्क लेनिनग्रैड रेलमार्ग वन जाने से इस नगर की उन्नति काफी हो गई है। वर्ष भर यातायात के लिए यह बंदरगाह खुला रहता है। बंदरगाह पर बड़े बड़े जलयान ठहरने के स्थान, जलयान मरम्मत घाट, भंडारगृह आदि के लिए काफी स्थान है। श्रमिकों के लिए आधुनिक ढंग के आवास बनाए गए हैं। अधिकांश उद्योग मछलियों पर आधारित हैं। नगर की जनसंख्या २,५४,००० (१९६३) है।

[राजेंद्रप्रसाद सिंह]