मुनि स्व्रुात मुनि स्व्रुातनाथ जैन धर्म के २० वें तीर्थंकर माने गए हैं। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पद्यावती था। उनका जन्म राजगृह (राजगिर) और निर्वाण संमेदशिखर पर हुआ था। कछुवा उनका चिह्न बताया गया है। उनके समय में ९ वें चक्रवर्ती महापद्य का जन्म हुआ जो विष्णुकुमार महापद्य के छोटे भाई थे। आगे चलकर विष्णुकुमार मुनि जैनधर्म के महा उद्धारक हुए। मुनि स्व्रुातनाथ के समय में ही राम (अथवा पद्य) नाम के ८ वें वासुदेव और रावण नाम के ८ वें बलदेव, लक्षमण नाम के ८ वें प्रतिवासुदेव का जन्म हुआ। [जगदीश जैन]