मुज़फ्फरपुर १. जिला, यह भारत के बिहार राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल ३,०१८ वर्ग मील एवं जनसंख्या ४१,१८,३९८ (१९६१) है। इसके पश्चिम में चंपारन, दक्षिण-पश्चिम में सारन, दक्षिण में पटना, पूर्व में दरभंगा जिला एवं उत्तर में नेपाल स्थित है। इसकी दक्षिणी सीमा पर गंगा नदी एवं दक्षिण-पश्चिम में गंडक नदी बहती है। जून का औसत ताप लगभग २६० सें० रहता है। वार्षिक वर्षा का औसत ४६ इंच है। भूमि उपजाऊ है, जिसमें धान, गेहूँ, जौ, जई, दलहन एवं तिलहन की कृषि होती है।
२. नगर, स्थिति : २६० ७' उ० अ० तथा ८५० २४' पू० दे०। मुजफ्फरपुर जिले में छोटी गंडक नदी के दाएँ किनारे पर स्थित एक स्वच्छ नगर है। यहाँ से पटना ३६ मील, दक्षिण पश्चिम है। पटना-नेपाल मार्ग के मध्य में स्थित होने के कारण यह व्यापारिक नगर बन गया है। इसकी जनसंख्या १,०९,०४८ (सन् १९६१) है।