मुज़फ्फ़रनगर १. जिला, स्थिति : २९ १० से २९ ४५ उ० अ० तथा ७७ से ७८ पू० दे०। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित एक जिला है जो उत्तर में सहारनपुर, दक्षिण में मेरठ, पूर्व में बिजनौर, पश्चिम मे हरियाना के करनाल जिले से घिरा है। इसकी पूर्व सीमा पर गंगा एवं पश्चिमी सीमा पर यमुना नदी बहती है। इसका क्षेत्रफल १,६८३ वर्ग मील तथा जनसंख्या १४,४४,९२१ (१९६१) है। मध्य का क्षेत्र ऊँचा है। वनस्पतियों में ढाक के जंगल एवं शीशम, जामुन, अनार, अमरूद और आम के पेड़ पाए जाते हैं। जंगलों में जंगली सूअर, हरिण, तेंदुआ आदि मिलते हैं। जलवायु उत्तम है तथा वर्षा ३३ इंच के लगभग होती है। कृषि में ईख, गेहूँ, चना, धान एवं कपास प्रमुख हैं। सिंचाई के लिए कई नहरें भी हैं;

२. नगर, स्थिति : २९ २८ उ० अ० तथा तथा ७७ ४१ पू० दे०। यह मुज़फ्फरनगर जिले में मेरठ से हरिद्वार-रुड़की रेलमार्ग पर स्थित है। यहाँ पतली गलियाँ हैं। यह जिले का मुख्य केंद्र है। इसकी जनसंख्या ८७,६२२ (१९६१) है। [रमेश चंद्र दुबे]