मुंकासी माइकेल वान (Munkacsy Michel Von) हंमरी का चित्रकार, जन्म मुक्कास (अब चेकोस्लोवाकिया में) २० फरवरी, १८४४ को हुआ था। प्रारंभ में बढ़ईगिरी के काम में लगा। १८६७ में पेरिस गया और वहीं अंतिम रूप से बस गया। 'मिल्टन द्वारा अपनी पुत्रियों से पैराडाइज लास्ट लिखवाना', 'हंगरी के कैदी' आदि इसके प्रसिद्ध चित्र हैं।
[गुरुदेव त्रिपाठी]