मीअरेबेल्ट, मिखील जॉस्ज फ़ान (१५६७-१६४१) मीअरेवेल्ट बड़ा शक्तिशाली कलाकार था। डेल्फ्ट में उत्पन्न हुआ और बाद में वहीं उसकी मृत्यु हुई। १६२५ में वह हेग पहुँचा और प्रिसेंस आफ आरेंज का कलाकार नियुक्त हुआ। वह अधिकतर व्यक्ति चित्र (पोर्ट्रेट) बनाता था और अधिकतर कमर से ऊपरी पार्श्व (बस्ट) का। इसके चित्र बड़े ही सुसंस्कृत स्वरूप के हैं और ऐम्सटर्डम, बोस्टन, डेलफ्ट, हेग, लंदन, न्यूयॉर्क रोटर्डम इत्यादि स्थानों में प्राप्त हैं।
[रामचंद्र शुक्ल]