मिसिसिपी १. नदी उत्तरीबाहर की ओर अमरीका की एक विशाल नदी है जिसकी लंबाई २,३३० मील है। अपनी मुख्य सहायक मिजुरी नदी सहित इसकी लंबाई ३,८९२ मील हो जाती है। इस प्रकार यह नील नदी के बाद विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है। सहायक नदियों सहित इसका प्रवाह क्षेत्र १२,४०,००० वर्ग मील है जो संपूर्ण महाद्वीप का १/८ भाग है। प्रवाह क्षेत्र के अनुसार संसार में ऐमाज़ॉन एवं काँगों नदियों के बाद इसका तीसरा स्थान है। यह मिनिसोटा राज्य के उत्तर में स्थित आइटैस्का झील से निकलकर साधारणतया दक्षिण और दक्षिण पूर्व को बहती हुई मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। यह संयुक्त राज्य अमरीका के ३१ राज्यों में से होकर बहती है। मिनिसोटा, डेस माइंस, मिजुरी, आरकैंसॉ, रेड इलिनॉय, तथा ओहायो आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इसके किनारे सेंट पॉल, मिनियापॉलिस, सेंट लुईस, मेंफिस और न्यूऑलियंज नामक व्यापारिक एवं औद्योगिक नगर बसे हैं। इसकी धारा की चौड़ाई सेंट लुईस में ३,५०० फुट, कैरों मे ४,५०० तथा न्यूऑलियंज में २,५०० फुट है। मिनियापॉलिस तथा सेंट लुईस के बीच गमनागमन के लिये इस पर २७ बाँध तथा एक नहर बनाई गई है। इसके किनारे पर स्थित उपजाऊ मैदानों में कपास, घान, और गन्ने की अच्छी उपज होती है।

२. राज्य, संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है जिसका क्षेत्रफल ४७,७१६ वर्ग मील है। वार्षिक औसत ताप लगभग २०°सें० तथा विक्स वर्ग में औसत वर्षा ५२ इंच होती है। जैक्सन यहाँ की राजधानी है जिसकी जनसंख्या १,४४,४२२ (१९६०) है। [राजेंद्रप्रसाद सिंह]