मिनिऐपोलिस (Minneapolis) स्थिति: ४५° २¢ उ० अ० तथा ९३° १९¢ प० दे०। यह संयुक्त राज्य अमरीका के मिनिसोटा प्रदेश का सबसे बड़ा नगर है। यह ५८ वर्ग मील से अधिक भू-भाग पर फैला हुआ है। मिसिसिपी नदी नगर को दो भागों में बाँटती है। मेक्सिको खाड़ी में आए हुए जहाज सुगमता से मिसिसिपी नदी द्वारा नगर के मध्य तक पहुँच जाते है। यहाँ के मुख्य औद्योगिक प्रतिष्ठान सेंट जलप्रपात के निकट हैं जिससे जलविद्युत उत्पन्न की जाती है और जो प्रतिष्ठानों को प्राप्त हो जाती है। मिसिसिपी के पूर्वी किनारे पर मिनिसोटा विश्वविद्यालय स्थित है। यह नगर महत्वपूर्ण पर्यटनकेंद्र भी है।
[विजयराम सिंह]