मिज़ो पहाड़ियाँ यह भारत के असम राज्य का एक दक्षिणी जिला है। इसका क्षेत्रफल ८,१३४ वर्ग मील तथा जनसंख्या २,६६,०६३ (१९६१) है। इसके पश्चिमी में त्रिपुरा एवं पूर्वी पाकिस्तान, उत्तर में कछार एवं मणिपुर, पूर्व में बर्मा तथा दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में क्रमश: बर्मा एवं पूर्वी पाकिस्तान है। हिमालय की पटकाई श्रेणी भारत-बर्मा सीमा पर दक्षिण की ओर फैली है, इसी का क्रम मिजो पहाड़ियाँ जिले में फैला है। पहाड़ियाँ जंगलों से ढकी हैं। इन्हें लुशाई पहाड़ियाँ भी कहते हैं। पहाड़ियों की ढाल पूर्व की अपेक्षा पश्चिम में अधिक तीव्र है।