मिंस्क स्थिति: ५३° ५०¢ उ० अ० तथा २७° ३५¢ पू० दे०। सोवियत संघ में यह मिस्क प्रांत की राजधानी है। यह मॉस्को नगर से ४०० मील पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में स्विसलोच नदी पर स्थित है। यहाँ ट्रैक्टर, साइकिल, मशीन, सूती कपड़े, लिनेन आदि का निर्माण होता है। लकड़ी के सामान बनाना तथा खाने की वस्तुओं को डिब्बों में बंद करने के उद्योग भी यहाँ हैं। यहाँ विश्वविद्यालय, गिरजाघर, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निकल कालेज तथा संग्रहालय आदि है। [पुष्पा कपूर]