मासाचुसेट्स (Massachusetts) स्थिति: ४१° १०' से ४२° ५३' उ० अ० तथा ४१° १०' से ४२° ५३' प० दे०। यह संयुक्त राज्य अमरीका के उत्तर-पूर्वी भाग में प्रारंभिक १३ राज्यों में से एक राज्य है। इसके उत्तर में न्यू हैंपशिर और वरमॉन्ट, पश्चिम में न्यूयॉर्क दक्षिण में कॉनेक्टीकट राज्य और रोड द्वीप एवं पूर्व में ऐटलैटिक महासागर है। राज्य का क्षेत्रफल ७,८६७ वर्ग मील है। यह संयुक्त राज्य का तीसरा सबसे घने बसा राज्य है। पश्चिमी भाग में बर्कशिर की पहाड़ियाँ है, उसके पूर्व में कॉनेक्टीकट की चौड़ी घाटी है। इस घाटी के पूर्व में मध्य का पठार है एवं सबसे पूर्व में तटीय मैदान है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण है। जुलाई का औसत ताप २१˚ सें० एवं जनवरी का ४˚ सें० रहता है। वर्षा साल भर होती है जिसका वार्षिक औसत ४० इंच है।

लगभग ४० प्रतिशत भूमि पर राज्य के ३० प्रतिशत लोग कृषि करते हैं। प्रमुख उपजें फल, तंबाकू, आलू और सब्जियाँ है। निर्माण उद्योग यहाँ के लोगों का प्रमुख पेशा है। वस्त्र उद्योग, जूते बनाना, मशीन, कागज और रबर उद्योग विशेष महत्वपूर्ण है।

इस राज्य में कई महत्वपूर्ण बंदरगाह है। बोस्टन, वर्सेस्टर, स्प्रिग-फीलड, कैंब्रिज एवं न्यू बेडफोर्ड यहाँ के प्रमुख शहर है। संयुक्त राज्य अमरीका के ३६ राष्ट्रपतियों में से चार राष्ट्रपति इस राज्य से हुए हैं। [प्रेमशंकर तिवारी]