माल्ट-ब्रँ, कौनरैड (Malte-Brun, Conrad, सन् १७७५-१८२६) फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता का जन्म थिस्टेड, डेन्मार्क, तथा देहांत पैरिस (फ्रांस) में हुआ था।
ऐइम मेंतेल के साथ इन्होंने १६ जिल्दों में एकश् बृहदाकार भूगोल की पुस्तक (Geographie mathematique...de toutes les parties du monde) तैयार की। इनकी सर्वोत्तम रचना विश्वभूगोल की संक्षिप्त रूपरेखा (Precis de Geographie) आठ जिल्दों में प्रकाशित हुई। इन्होंने २४ जिल्दों में भौगोलिक तथा ऐतिहासिक सामुद्रिक यात्राओं के विवरणों, का संकलन (Annales de voyages de la Geographie et de l historie) भी किया था। इन्होंने पैरिस की भौगोलिक परिषद् की स्थापना की और उसकी समुन्नति के लिये प्रचुर कार्य किए। राजनीति में भी वे अंशत: भाग लेते थे। इनका द्वितीय पुत्र ऐल्डोल्फ माल्ट (सन् १८१६-१८८९) भी भूगोलवेत्ता था। [काशीनाथ सिंह]