मालेगाँव स्थिति: २०°२३¢ उ० अ० एवं ७४°३२¢ पू० दे०। भारत में महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में, बंबई से आगरा जाने वाली सड़क पर, बंबई से १५४ मील उत्तर-पूर्व तथा मानमाड के २४ मील उत्तर-पूर्व, मध्य रेलवे पर एक नगर है। पहले यह एक कैंटूनमेंट क्षेत्र था। सन् १८६३ से ही यह नगरपालिका द्वारा प्रशासित है। यहाँ कपास से बिनौला अलग करने के दो कारखाने हैं। मालेगाँव करघा सूती वस्त्र का एक प्रसिद्ध केंद्र है। यहाँ एक किला, न्यायालय, विद्यालय एवं चिकित्सालय हैं। इस नगर की जनसंख्या १,२१,४०८ (१९६१) है । [राजेंद्रप्रसाद सिंह]