मालदिव भारत के केरल राज्य से लगभग ४०० मील दक्षिण पश्चिम में लगभग २,००० प्रवाली द्वीपों का समूह है, जो १७ प्रवाल वलयों में बँटा है। इनमें से लगभग २२० द्वीपों में ही लोग रहते हैं। इन द्वीपों का क्षेत्रफल ११५ वर्ग मील है। यहाँ की राजधानी माली (Male) है, जिसकी जनसंख्या १२,००० है। यहाँ के निवासी मुसलमान है। नारियल के पेड़ अधिक उगते है। लोगों का मुख्य पेशा मछली मारना है। १८८७ ई० से ये द्वीप ब्रिटिश संरक्षण में रहे, सन् १९६० से इनका शासन भारत की केन्द्रीय सरकार के अधीन है।
[प्रेमांकर तिवारी]