मालदह १. जिला, यह भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य का जिला है। इसके पश्चिम में बिहार राज्य, पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान, उत्तर में पश्चिमी दिनाजपुर तथा दक्षिण में वीरभूम जिले स्थित है। इसका क्षेत्रफल १,४३६ वर्ग मील है। यहाँ का औसत ताप लगभग २५°से० है। वर्षा का वार्षिक औसत ५७ इंच है। धान प्रमुख फसल है। रेशम उद्योग प्रमुख उद्योग है। इंगलिश बाजार जिले का प्रमुख नगर है।
२. नगर, स्थित: २५°२' उ० अ० तथा ८८°८' पू० दे० मालदह जिले में कालिद्री तथा महानंदा नदियों के संगमस्थल पर स्थित नगर है। इसे पुराना मालदह भी कहते है। इसकी जनसंख्या ४,८८५ (१९६१) है।