मार्शैल द्वीप स्थिति: ९°उ० अ० तथा १७१°पू० दे०। प्रशांत महासागर में अंतरराष्ट्रीय तिथिरेखा के समीप, हवाई द्वीप के दक्षिण-पश्चिम स्थित, लगभग ७०० मील तक फैले प्रवाल द्वीपों की दो श्रखलाएँश् है। प्रथम राटक शृंखला एवं द्वितीय रालिक शृंखला कहलाती है। इनका कुल क्षेत्रफल १७६ वर्ग मील तथा जनसंख्या ११,००० (द्वितीय विश्वयुद्ध के समय) है। यहाँ की राजधानी क्वाजानिन है। नारियल, पपीता एवं अन्य फल बड़ी मात्रा में उत्पन्न होते हैं। सन् १५२६ में कैप्टेन गिल्बर्ट तथा मार्शेल ने इसकी खोज की थी। इस पर संयुक्त राज्य अमरीका का अधिकार है।
[निर्ममा कौशिक]