मार्टनीक स्थिति: १४° ४०´, उ० अ० तथा ६१° प० दे०। फ्रांस द्वारा अधिकृत पश्चिमी द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह ४० मील चौड़ा है। यहाँ माउंट पीली नामक ४, ४२९ फुट ऊँचा पर्वत है। ऊबड़ खाबड़, उत्तरी भाग जंगलों से भरा है। गन्ना, कोकआ, काफी, केला, अनन्नास यहाँ की सर्वप्रमुख फसलें हैं। इसकी राजधानी फोर्ट डि फ्रांस है। १९०२ ई० में माउंट पीली में ज्वालामुखी उद्गार के कारण प्राचीन राजधानी सेंट पियरी नष्ट हो गई। सन् १८१६ से यह फ्रांस के अधिकार में है।