मॉरिटेनिया श्स्थिति : ८२oo तथा १०o देo। अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी किनारे पर स्थित एक देश, जो फ्रांस के अधीन है। इसके उत्तर-पश्चिम में स्पेनी सहारा, उत्तर पूर्व में ऐल्जिरिया दक्षिण पूर्व में माली एवं दक्षिण पूर्व में सेनिगॉल देश स्थित है। इसका क्षेत्रफल ३,२३,३१० वर्ग मील तथा जनसंख्या ७,२७०० (१९६०) है। यह सहारा के रेगिस्तानी क्षेत्र का ही भाग है। इसके लंबे समुद्री तट पर अच्छे बंदरगाह स्थित है। सागर से देश के आंतरिक भाग की ओर जाने पर गरमी एवं शुष्कता बढ़ती जाती है। यहाँ से नमक, खजूर आदि का निर्यात होता है। पशुपालन एवं समुद्री किनारे पर मत्स्य व्यवसाय होता है। यहाँ की राजधानी नौकचोट (Nauakchott) है।

[निर्ममा कौशिक]