मारिएत ऑगुस्त फर्डिनेंड फ्रांस्वा (Mariettee August Ferdinand Francois) मिस्त्र का फ्रांसीसी इतिहासज्ञ। जन्म ११ फरवरी, १८२१ को बुलानिओ (Boulgne) में हुआ। १८३९ में इसने इंगलैंड में फ्रेंच भाषा और चित्रकला का अध्यापन किया। लौटकर म्यूनिसिपल कॉलेज में अध्यापक बना और वहीं पुरातत्व शास्त्र का अध्ययन किया। १८४८ में लूव्र के मिस्त्री संग्रहालय में इसकी नियुक्ति हो गई। १८५० में सरकार ने इस अरबी, कोप्ती, सीरियाई तथा युथोपियाई पांडुलिपियों के संग्रह का काम सौंपा। वहाँ तीन दीर्घकाय पिरामिडों के निकट मेफियन तथा सिरापियम मंदिर की खोज की। ग्रीक निर्माण से संबंधित ४,००० से अधिक मूर्तियों तथा पांडुलिपियों की खोज की। १८५४ में पैरिस आया और सहायक कंजरवेटर बना। १८५५ में बर्लिन संग्रहालय में मिस्त्र की प्राचीन वस्तुओं के अध्ययनार्थ गया। १९ जनवरी, १८८१ में काहिरा में इसकी मूत्यु हुई।
[गुरुदेव त्रिपाठी]