मॉन्टैना स्थिति : ४७� ०� उo अo तथा ११०� ०� पo देo। संयुक्त राज्य अमरीका का उत्तर पश्चिमी राज्य है, जिसका क्षेत्रफल १,४७,१३८ वर्ग मील है। राज्य का सर्वोच्च शिखर ग्रेनाइट (१२,८५० फुट), तथा निम्नतम स्थान कुटनाई नदी पर (१,८०० फुट) है। प्रमुख नदी मिजुरी है। औसत वार्षिक ताप ५.५� सेंoश् तथा औसत वर्षा १५ इंच है। खनिज धातु, खनिज तेल, गैस तथा कोयले का प्रचुर भंडार है। मध्य पूर्व एवं उत्तर पूर्व की मिट्टी तथा जलवायु गेहुँ की कृषि के लिए उत्तम है। जई, जौ, चारा, मक्का, पटुवा, चुकंदर तथा आलू प्रमुख फसलें हैं। चाँदी, ताँबा, सोना, जस्ता, सीसा तथा मैंगनीज खनिज मिलते हैं। राज्य में तेल शोधन, शक्कर निर्माण, सीमेंट बनाना, धातु शोधन एवं मांस को डिब्बों में बंद करने का काम होता है। ग्रेट फाल्स, विलिंग्स तथा हेलेवा (राज्य की राजधानी) प्रमुख नगर हैं।श्
[कैलाशनाथ सिंह]