मॉन्टेविडिओ (Montevideo) स्थिति : ३४� ५०� दo अo तथा ५६� ११� पo देo। यह दक्षिणी अमरीका में रियो देला प्लाटा नदी पर स्थित युरुग्वे देश की राजधानी, सबसे बड़ा नगर तथा पत्तन है। इस नगर की स्थापना का श्रेय पुर्तगाल निवासियों को है जिन्होंने १७१७ ईo में एक पर्वत पर एक दुर्ग का निर्माण करके इसकी स्थापना की। १७२४ ईo से इसपर स्पेन वासियों का आधिपत्य हो गया। यह युरुग्वे का पर्यटन एवं व्यापारिक केंद्र है। समीपवर्ती घास के मैदानों के कारण यहाँ पशुपालन व्यवसाय पर आधारित मांस के संचयन तथा निर्यात का उद्योग उन्नति कर गया है। इसके अतिरिक्त निर्यात के सामानों में मछली एवं खाद्यान्न प्रमुख हैं। इसी नाम का उरुग्वे में एक प्रांत भी है।
[कैलाशनाथ सिंह]