मानागुआ श्(Managua) नगर, स्थिति : १२� ०� उo अo तथा ८६� २०� पo देo । लैटिन अमरीका के निकारागुआ देश की राजधानी है जो मानागुआ झील के दक्षिणी तट पर स्थित रेलमार्ग का केंद्र भी है। जलवायु प्राय: उष्ण एवं नम है। समीप में मोमोदोंवो ज्वालामुखी स्थित है। नगर की जनसंख्या २,६४,००० (१९६०) है। यह सागर तल से १५० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। मानागुआ झील निकारागुआ की द्वितीय सबसे बड़ी झील है। यह अधिक से अधिक ३८ मील लंबी तथा १०-१६ मील चौड़ी है।
[कैलाशनाथ सिंह]