मानसरोवर झील स्थिति : ३०� ४०� उo अo तथा ८१� २०� पूo देo। यह दक्षिण-पश्चिमी तिब्बत में समुद्रतल से १५,००० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। इसका व्यास लगभग १५ मील और क्षेत्रफल लगभग २०० वर्ग मील है। पंजाब की सतलुज नदी और असम की ब्रह्मपुत्र नदी इसी झील से निकलती है। इस झील के उत्तर में २२,०२८ फुट ऊँचा कैलाश पर्वत शिखर है मानसरोवर झील और कैलाश पर्वत दोनों ही हिंदुओं के लिये बड़े पवित्र हैं।
[रामसहाय खरे]