माड्रिड श्१. प्रांत, यह यूरोप में स्पेन राष्ट्र का एक प्रांत है जिसका क्षेत्रफल ३,०९० वर्ग मील तथा जनसंख्या २६,०६,५२४ (१९६०) है। इसके पूर्व एवं दक्षिण में न्यूकैस्टील तथा उत्तर-पश्चिम मेंश् ओल्ड कैस्टील स्थित है। जारामा यहाँ की प्रमुख नदी है। धरातल ऊँचा नीचा है। अधिकांश भाग में चरागाह हैं, किंतु फिर भी गेहूँ, अंगूर आदि की कृषि होती है।
२. नगर, स्थिति : ४०� २४� उo अo तथा ३� ४३� पo देo। यह स्पेन प्रायद्वीप के मध्य सागतल से २,१३० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह माड्रिड प्रांत और देश दोनों की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। पुराने नगर की पश्चिमी एवं दक्षिणी सीमा के पास से होकर मेंजानारेस नदी बहती है। यहाँ की जलवायु महाद्वीपीय है। सर्दियों में ताप १२� सें० तथा गरमियों में लगभग ४०� सें० तक हो जाता है और वर्षा का वार्षिक औसत १७ इंच रहता है। यह सड़कों का केंद्र है। माड्रिड शिक्षा एवं संस्कृति की दृष्टि से विश्व में काफी प्रसिद्ध है। नगर में ट्रामें एवं बसें चलती हैं। यहाँ का प्लाजा अल्काला चौराहा, नैशनल असेंबली, प्लाजा मेयर, प्राचीन विश्वविद्याल, सैन इसिड्रो, सैन जांइस, सैन ऐंड्रेस, रॉयल पैलेस, अवर लेडी कैथेड्रल, प्रेडो पुरातत्वशाला, नैशनल पुस्तकालय आदि दर्शनीय हैं।
[महेश नारायण निगम]