मॉडेना (Modena) १. प्रांत, यह इटली का प्रांत है। इसका क्षेत्रफल १,०४२ वर्ग मील है तथा इसमें ४६ विभाग (कम्यून) हैं। इसका आधा भाग मैदानी तथा शेष पहाड़ी है। कृषि प्रमुख उद्योग है जिसमें गेहूँ, मक्का, चुकंदर, पटुवा, सब्जियाँ, अंगुर, फल, चेस्टनट आदि का उत्पादन होता है। कच्चा रेशम बनाने एवं पशुपालन का काम भी होता है।
२. नगर, स्थिति : ४४� ४०� उo अo तथा १०� ५५� पूo देo।श् इटली के मॉडेना प्रांत की राजधानी है, जो सागरतल से ११० फुट की ऊँचाई पर, बोलोन्या नगर से २५ मील उत्तर-पश्चिम स्थित है। इसके पश्चिम में सेचिया तथा पूर्व में पनारो नदियाँ बहती हैं। यहाँ का रोमन गिरजाघर, २८२ फुट ऊँचा घंटाघर, महल, टाउनहॉल, तथा अजायबघर दर्शनीय हैं। यहाँ विश्वविद्यालय भी है।
[महेश नारायण निगम]