माडियरा (Madeira) स्थिति : ३२� ४०� उo अo तथा १६� ४५� पo देo। अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम तट से ३४० मील दूर स्थित द्वीपों का समूह है। यह पुर्तगाल के अधिकार में उसके एक राज्य के रूप में है। द्वीपसमूह में सात द्वीप प्रमुख हैं। इनका कुल क्षेत्रफल ३१५ वर्ग मील है, जिनों सबसे बड़ा माडियरा द्वीप है। माडियरा द्वीप, ज्वालामुखी पर्वत के कारण निर्मित होने से ऊबड़ खाबड़ धरातल वाला है। सागरतल से इसकी औसत ऊँचाई ४,००० फुट है। जलवायु स्वास्थप्रद तथा औसत वार्षिक वर्षा २६ इंच है। यहाँ की राजधानी फुँशाल (Funchal) है। यहाँ खाद्यान्न, अंगूर, गन्ना, खट्टेफल, केला एवं सब्जियोें का उत्पादन किया जाता है। शक्कर एवं शराब बनाना प्रमुख उद्योग हैं।
[महेश नारायण निगम]