महोबा स्थिति : २५° १८' उo अo तथा ७९° ५३' पूo देo। भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में हमीरपुर जिले का एक ऐतिहासिक नगर है जो झाँसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर स्थित है। यह चंदेलवंश के १५वें राजा मदन वर्मा द्वारानिर्मित मदनसागर झील के किनारे स्थित है। खंडहर अवस्था में महल तथा अन्य इमारतें मिलती हैं। किरातसागर तथा मदनसागर प्रमुख झीलें हैं। यहाँ का पान काफी प्रसिद्ध माना जाता हे।
इतिहास : चंदेल राजवंश के संस्थापक चंद्रवर्मा की राजधानी उसके द्वारा मनाए जानेवाले 'महोत्सव' से महोबा कहलाई। 'कालिंजर' और 'खजुराहो' चंदेलों के क्रमश: सैनिक और धार्मिक केंद्र थे। तीन शताब्दियों के लंबे शासन के बाद ११८२ ईo में पृथ्वीराज ने अंतिम चंदेल सम्राट् परमर्दिदेव परमाल से इसे (महोबा) छीन लिया। उसके २० वर्षों बाद इसपर कुतबुद्दीन का अधिकार हो गया। १७वीं और १८वीं शताब्दियों में यह बुंदेलों के शासन में रहा।