मनसूर इस्माईल अबू ताहिर, तीसरा फ़ातेमी खलीफा (९४६ ईo ९५३ ईo), इफ़ारीकिया (लातीनी अमरीका अथवा बरबरी के पूर्वी भाग) का बड़ा यशस्वी शासक हुआ है। उसने कैरवान एवं महदीया से सटाकर अपनी राजधानी सबरा में बनाई जो मनसूरिया के नाम से प्रसिद्ध हुई।
संo ग्रंo--इब्न खाल्लिकान : बायोग्राफिकल डिक्शनरी; रिजवी, सैo अo अo : इब्ने खलदून का मुकद्दमा, लखनऊ, १९६१।
[सैयद अतहर अब्बास रिजवी]